Bihar Police Online Form Aapply 2025: CSBC बिहार पुलिस फॉर्म अप्लाई करने के लिए- जरूरी Document
Bihar Police Online Form Aapply 2025: नमस्कार दोस्तों, बिहार पुलिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार 19,838 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कई उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि आखिरी समय में उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेजों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए, इस लेख में हम आपको बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी देंगे ताकि आप समय रहते अपने सभी दस्तावेज तैयार कर सकें और आवेदन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। बिहार पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2025
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज हैं। नीचे हम विस्तार से बताएंगे कि इस भर्ती में कौन से दस्तावेज अनिवार्य रूप से आवश्यक होंगे। बिहार पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2025
बिहार पुलिस वैकेंसी: Bihar Police Online Form Aapply 2025
CSBC यानी केंद्रीय चयन पर्षद कांस्टेबल भर्ती बिहार ने आज बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए नई वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बिहार पुलिस और बिहार स्पेशल फोर्स में कांस्टेबल के लिए कुल 19838 रिक्तियां घोषित की गई हैं, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी और आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल तक जारी रहेगी।
बिहार पुलिस भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं यानी इंटरमीडिएट पास कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
बिहार पुलिस कांस्टेबल की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष और महिलाओं के लिए 28 वर्ष है। वहीं एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए परीक्षा पैटर्न क्या होगा?
बिहार पुलिस की इस भर्ती के लिए 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी और उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी सही उत्तरों के लिए एक अंक दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस परीक्षा के प्रश्न बिहार बोर्ड 10वीं के स्तर के होंगे। परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान जैसे विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
बिहार पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है-
1. बिहार के मूल निवासी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवार: 675 रुपये।
2. बिहार के मूल निवासी एससी, एसटी, महिला और सभी श्रेणियों के थर्ड जेंडर उम्मीदवार: 180 रुपये।
3. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि के माध्यम से किया जाएगा।
Bihar Police Online Form Aapply 2025: आवश्यक दस्तावेज़ों की जाँच चरण-दर-चरण करें
1. सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरी
आपके पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए। यह मोबाइल नंबर वैध और सक्रिय रहना चाहिए क्योंकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान आपको सभी महत्वपूर्ण अपडेट और सूचनाएँ इसी माध्यम से प्राप्त होंगी।
2. जन्म तिथि प्रमाण पत्र की आवश्कता-
अपनी जन्मतिथि साबित करने के लिए आपको अपनी दसवीं कक्षा की मार्कशीट या प्रमाण पत्र जमा करना होगा। आवेदन पत्र में जन्म तिथि वही होनी चाहिए जो आपके मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र में दी गई है।
3. आधार कार्ड
आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो आपकी पहचान और पते की पुष्टि करता है। आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड अपडेट और लिंक हो।
4. शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
बिहार पुलिस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन पास) उत्तीर्ण होना है। अगर आपके पास इंटरमीडिएट (12वीं) या ग्रेजुएशन की डिग्री भी है, तो आप इसकी जानकारी भी आवेदन पत्र में दे सकते हैं।

आपके पास निम्नलिखित शैक्षणिक प्रमाण-पत्र होने चाहिए: Bihar Police Online Form Aapply 2025
1. शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र
- इंटरमीडिएट मार्कशीट या प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- स्नातक डिग्री (यदि लागू हो)
2. पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन पत्र भरने के लिए आपको हाल ही में खींची गई रंगीन फोटो अपलोड करनी होगी।
- ध्यान दें:- फोटो का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए।
- चेहरा साफ दिखाई देना चाहिए, साथ ही आपकी आंखें और कान साफ दिखाई देने चाहिए।
- फोटो का साइज 70KB से कम होना चाहिए।
3. अभियार्थी का हस्ताक्षर
आवेदन पत्र में हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए आपको एक सफेद कागज पर नीले या काले पेन से हस्ताक्षर करने होंगे। ध्यान दें कि हस्ताक्षर स्पष्ट और सुपाठ्य होने चाहिए।
- अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में हस्ताक्षर की आवश्यकता हो सकती है।
- स्कैन करने और अपलोड करने से पहले फ़ाइल का आकार सुनिश्चित करें।
4. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- यदि आप आरक्षित श्रेणी (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस) से संबंधित हैं, तो आपके पास वैध जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
5. निवास प्रमाण पत्र
यदि भर्ती प्रक्रिया में राज्य के स्थायी निवासियों को वरीयता दी जा रही है, तो आपको अपना निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। यह प्रमाण पत्र बिहार सरकार द्वारा जारी किया जाना चाहिए।
6. चरित्र प्रमाण पत्र
भर्ती के दौरान चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो सकती है, जो यह प्रमाणित करेगा कि आप किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं हैं।
7. अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि लागू हो)
एनसीएल प्रमाण पत्र (नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र): यदि आप ओबीसी श्रेणी से हैं, तो आपको यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि विकलांग हैं): यदि आप विकलांग श्रेणी से आवेदन कर रहे हैं, तो आपके पास वैध विकलांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
अन्य प्रमाण पत्र: यदि आपके पास कोई अन्य विशेष योग्यता या प्रमाण पत्र है, जिसे आवेदन प्रक्रिया में स्वीकार किया जा सकता है, तो उसे भी तैयार रखें।
महत्वपूर्ण सुझाव: Bihar Police Online Form Aapply 2025
दस्तावेज पहले से तैयार रखें: आवेदन करने से पहले सभी प्रमाण पत्रों की स्कैन की हुई कॉपी तैयार कर लें।
सत्यापन के लिए तैयार रहें: आवेदन प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सकता है, इसलिए सभी प्रमाण पत्र मूल और वैध होने चाहिए।
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें: आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही और प्रमाण पत्र के अनुसार ही दर्ज करें।
Important Link
Apply Link | Click Here |
Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Whatsapp | Join Telegram |