Bihar Board Matric Admit Card Download Link Active 2025: बिहार बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड जारी- यहाँ से डाऊनलोड करें
Bihar Board Matric Admit Card Download 2025: बिहार बोर्ड ने 2025 में होने वाली मैट्रिक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही छात्रों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि एडमिट कार्ड कब जारी होगा, परीक्षा का शेड्यूल क्या है और कंपार्टमेंट परीक्षा का क्या प्रावधान है। इस लेख में हम आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के परीक्षा की तैयारी कर सकें।
Bihar Board Matric Exam Date 2025- जाने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा कब से कब तक होंगे-
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित करने की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी; जो इस प्रकार है।
- पहली पाली; सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- दूसरी पाली; दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Bihar Board Matric Admit Card Download 2025; एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख
बिहार बोर्ड ने 8 जनवरी 2025 को मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दी है। इस एडमिट कार्ड को 15 जनवरी 2025 तक डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार इसे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Bihar Board Matric Admit Card Download 2025; परीक्षा की तैयारी के तरीके
- अपना टाइमटेबल बनाएं और समय-समय पर सभी विषयों का अभ्यास करें।
- परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र तैयार रखें।
- परीक्षा से एक दिन पहले पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड आदि सभी आवश्यक सामान व्यवस्थित करें।
Bihar Board Exam 2025; जाने कम्पार्टमेंट परीक्षा क्या होता है?
अगर किसी कारण से कोई छात्र मुख्य परीक्षा में किसी विषय में फेल हो जाता है, तो बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद आयोजित की जाती है। बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए अलग से अधिसूचना जारी करेगा।
Bihar Board Exam 2025; परीक्षा तिथि एवं विषयवार जानकारी
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 की तिथियां इस प्रकार है;
- 17 फरवरी 2025: हिंदी
- 18 फरवरी 2025: गणित
- 19 फरवरी 2025: द्वितीय भारतीय भाषा
- 20 फरवरी 2025: सामाजिक विज्ञान
- 21 फरवरी 2025: विज्ञान
- 22 फरवरी 2025: अंग्रेजी
- 24 फरवरी 2025: वैकल्पिक विषय
- 25 फरवरी 2025: व्यावसायिक विषय
Note- विशेष रूप से दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए तिथियां अलग-अलग होंगी।
Bihar Board Exam 2025; परीक्षा के दौरान जानने योग्य महत्वपूर्ण बातें –
- समय से कम से कम आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- नकल और अनुचित गतिविधियों से बचें, ऐसा करने से आप परीक्षा से वंचित हो सकते हैं।
- प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें और समय का सही उपयोग करें।
- सभी निर्देशों का पालन करें और शांत मन से परीक्षा दें।
Bihar Board Matric Admit Card Download 2025; एडमिट कार्ड में दी जाने वाली जानकारी
एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी होती है;
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा के विषय और पाली का विवरण
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
Note- एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि होने पर तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें और उसे ठीक करवाएं।
Pm Scholarship 2025- छात्रों को मिलेंगे 36 हजार; जाने पूरी जानकारी |
Bihar Board Matric Admit Card Download 2025; एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है;
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
- इसके बाद होम पेज पर “बिहार बोर्ड मैट्रिक एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद जानकारी भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
Bihar Board 10th 12th Exam 2025 Whatsapp Group | Click Here |
Important Link Bihar Board Admit Card Download 2025
10th Admit Card Download | Link 1 |
12th Admit Card Download | Click Here |
10th 12th Center List | Click Here |
परीक्षा के लिए बनाए गए कन्ट्रोल रूम- | Click Here |