Bihar Board Grace Mark 2025: 10वीं-12वीं के छात्रों को कितने ग्रेस अंक मिलते है- जो फेल होने से बचाता है।
- Highlight: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?
- ग्रेस मार्क्स क्या होते हैं और ये कैसे दिए जाते हैं?
- इन सभी सवालों के जवाब यहाँ जानें।
Bihar Board Grace Mark 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट बस कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है। रिजल्ट के नाम से ही छात्र टेंशन में आ जाते हैं। छात्र जीवन में परीक्षा और रिजल्ट का समय काफी तनावपूर्ण होता है। छात्र परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करते हैं ताकि उन्हें अच्छे अंक मिलें। आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। और 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए 30% अंक लाने होते है। इससे कम अंक लाने वाले छात्रों को फेल माना जाता है। उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होती है या कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होती है।
क्या होते हैं ग्रेस मार्क्स: Bihar Board Grace Mark 2025
परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक प्रत्येक विषय में 30 अंक हैं। वैकल्पिक विषयों को छोड़कर प्रत्येक विषय के लिए कुल अंक 100 (थ्योरी और प्रैक्टिकल) हैं, जो 50 अंक के होते हैं। छात्रों को ऐसे ही परीक्षा में फेल नहीं किया जाता है। जिन छात्रों के अंक पासिंग मार्क्स से थोड़े कम होते हैं उन्हें ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाता है। वहीं कुछ छात्रों को पास होने के लिए काफी ज्यादा अंकों की जरूरत होती है। ग्रेस मार्क्स देने के बाद भी अगर वे 33 प्रतिशत अंक नहीं ला पाते हैं तो उन्हें फिर से फेल कर दिया जाता है। बिहार बोर्ड परीक्षा में अधिकतम ग्रेस मार्क्स 8 से 10 अंक तक दिए जाते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कब जारी होंगे मैट्रिक-इंटरमीडिएट के नतीजे 2025
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कॉपियों की जांच का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके पूरा होते ही मार्च के आखिरी सप्ताह तक इंटर का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। वहीं मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
Important Link
10th 12th Result | Click Here |
10th Topper List | Click Here |
12th Topper List | Click Here |
Join Whatsapp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |