B.ED Course Updated: अब बीएड कोर्स 1 साल में पूरा करें- B. ED कोर्स में हुआ बड़ा बदलाव
B.ED course, B.ed corse updates, B.ed 1 years course, B.ed 2 years course, B.ed 4 years course, B.ed course all updated,
B.Ed Course Update: बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बी.एड पाठ्यक्रम में किया जा रहा यह बदलाव शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।
बी.एड कोर्स में बदलाव
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत भारत के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव की तैयारी की जा रही है। यह बदलाव खास तौर पर बी.एड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स से जुड़ा है। इस सुधार का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना और शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना है।
2025 से लागू होगा एक वर्षीय बी.एड कोर्स
सरकार ने घोषणा की है कि 2025 से बी.एड कोर्स को नए स्वरूप में पेश किया जाएगा। मौजूदा कोर्स की अवधि घटाकर एक साल कर दी जाएगी। यह बदलाव खास तौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी होगा, जिन्होंने चार वर्षीय स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है। चार वर्षीय एकीकृत डिग्री कोर्स को प्रभावी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
टीईटी नियमों में संशोधन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के नियमों में भी बदलाव किया जाएगा। इसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है। चार वर्षीय बी.एड एकीकृत पाठ्यक्रम 2027 तक पूरी तरह से लागू हो जाएगा, जिससे छात्र स्नातक और बी.एड दोनों की पढ़ाई एक साथ कर सकेंगे।
शिक्षा के चार स्तंभ
बी.एड पाठ्यक्रम को फाउंडेशन, प्रिपरेटरी, मिडिल और सेकेंडरी लेवल में बांटा जाएगा। इस नए दृष्टिकोण के तहत शिक्षकों को शिक्षा के हर स्तर के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। इस सुधार से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी।
विशेषज्ञता के नए क्षेत्र
2025 तक चार वर्षीय बी.एड पाठ्यक्रम में चार नए विशेषज्ञता क्षेत्र जोड़े जाएंगे
- शारीरिक शिक्षा
- कला शिक्षा
- आयोग शिक्षा
- संस्कार शिक्षा
यह पाठ्यक्रम धार्मिक शिक्षा में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए नए अवसर भी प्रदान करेगा।
Read Also….
सख्ती- फर्जी कॉलेजों पर
एनईपी 2020 का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य फर्जी और अप्रमाणिक कॉलेजों पर रोक लगाना है। शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और छात्रों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इससे शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Graduation B.A Pass Scholarship 50,000 Apply | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here |
Join Telegram | Click Here |