Bihar Board 11th Admission 1st Merit List 2025 Download: इंटर एडमिशन पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड- ऐसे करें
Bihar Board 11th Admission 1st Merit List 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर एडमिशन 2025 से 2027 सत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर में नामांकन की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। दरअसल, मैट्रिक का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को जारी कर दिया गया था, जिसके बाद अब इंटर में नामांकन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से OFSS के माध्यम से फॉर्म भरे जा रहे हैं। बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2025 से जुड़ी बड़ी खबर आई है। 11वीं में एडमिशन के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया था, उनके लिए पहली मेरिट लिस्ट जल्द जारी कर दी जाएगी। आइए जानते हैं कैसे करें चेक, किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत और लिस्ट में नाम न आने पर क्या करें। अगर आपने मैट्रिकुलेशन अच्छे अंकों से पास कर लिया है तो आगे की उच्च शिक्षा के लिए अब आपको इंटरमीडिएट में एडमिशन लेना होगा जो 2025 से 2027 तक के सत्र के सभी छात्रों के लिए 2 साल का होगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को जारी कर दिया था। इसके बाद इंटरमीडिएट (11वीं) में एडमिशन के लिए OFSS बिहार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया। आवेदन की तिथि 24 अप्रैल से 8 मई 2025 तक आवेदन प्रक्रिया चला है।
Bihar Board 11th Admission 1st Merit List 2025: Overview
- बोर्ड का नाम- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
- कक्षा (एडमिशन)- इंटरमीडिएट (11वीं)
- शैक्षणिक सत्र- 2025-27
- कैटेगरी- प्रथम मेरिट लिस्ट जल्द
- स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स
- आवेदन प्रारंभ तिथि- 24 अप्रैल से 8 मई 2025 तक
- मेरिट लिस्ट जारी- मई 2025 के चौथे सप्ताह
- ऑफिसियल वेबसाइट- ofssbihar.net
Bihar Board 11th Admission 1st Merit List 2025- Information
मेरिट लिस्ट वो लिस्ट होती है जिसमें बताया जाता है कि आपको किस कॉलेज में एडमिशन मिलेगा. इसमें छात्रों के 10वीं के अंकों के आधार पर चयन होता है. जो छात्र ज्यादा अंक लाते हैं उन्हें अच्छे कॉलेज मिलते हैं, तो इस तरह से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और उम्मीदवारों को कॉलेज दिया जाता है, अगर आपने अच्छे अंक लाए हैं तो आपको सबसे ज्यादा कॉलेज मिलेगा और अगर आपने कम अंक लाए हैं तो आपको थोड़े कम गुणवत्ता वाले कॉलेज दिए जाएंगे!
प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज: Bihar Board 11th Admission 1st Merit List 2025
- मैट्रिकुलेशन मार्कशीट
- मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही में लिया गया)
- एडमिशन स्लिप (ओएफएसएस पोर्टल से डाउनलोड की गई)
- स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी)
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
Bihar Board 11th Admission 1st Merit List 2025: कॉलेज लिस्ट
बिहार के सभी कॉलेजों की लिस्ट OFSS पोर्टल पर उपलब्ध है. आप वहां जाकर देख सकते हैं कि किस कॉलेज में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के लिए कितनी सीटें खाली हैं। हम आपको बताना चाहेंगे कि इंटर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होते ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से सभी कॉलेजों की लिस्ट जारी कर दी गई है कि किस कॉलेज में किस संकाय के लिए कितनी सीटें खाली हैं। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में एडमिशन लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को इंटर एडमिशन फॉर्म भरने से पहले सभी कॉलेजों की लिस्ट देख लेनी चाहिए। कहां कितनी सीटें हैं?
Read Also..
- Bihar Board 12th Scholarship Apply 2025: इंटर पास 25 हजार के लिए- आवेदन प्रक्रिया
- NSP Scholarship Payment Status Check 2025: घर बैठे चेक करें NSP स्कॉलरशिप स्टेटस
कितनी मेरिट लिस्ट जारी होगी?
- पहली मेरिट लिस्ट: टॉप रैंक वाले छात्रों के लिए
- दूसरी मेरिट लिस्ट: अगर पहली में नाम नहीं आता है
- तीसरी मेरिट लिस्ट: अगर दूसरी में भी नाम नहीं आता है
- स्पॉट एडमिशन: उन लोगों के लिए जिनका नाम तीनों लिस्ट में नहीं आता है।
अगर आपको कॉलेज पसंद नहीं है तो क्या करें? Bihar Board 11th Admission 1st Merit List 2025
अगर आपको जो कॉलेज मिला है वो आपको पसंद नहीं है तो भी आपको पहले उस कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना अनिवार्य है। उसके बाद आप “स्लाइड अप” का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे अगली लिस्ट में आपका कॉलेज बदल सकता है। तो अगर आपको कॉलेज पसंद नहीं है तो आप हमारे द्वारा ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करके कॉलेज बदल सकते हैं। कॉलेज बदलने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है!
स्लाइड अप फॉर्म कैसे भरें? स्लाइड अप के ज़रिए कॉलेज बदले।
- पहले जो कॉलेज मिला था, उसमें शामिल हो जाएँ।
- फिर OFSS पोर्टल पर “स्लाइड अप” का विकल्प चुनें।
- अगली मेरिट लिस्ट में आपको नया कॉलेज मिल सकता है।
- अगर आपको नया कॉलेज मिलता है, तो वहाँ जाकर फिर से एडमिशन लें।
Bihar Board 11th Admission 1st Merit List 2025: डाउनलोड कैसे करें
- सबसे पहले ofssbihar.net वेबसाइट खोलें
- “प्रथम मेरिट सूची 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालें
- अब आपकी स्क्रीन पर कॉलेज का नाम और विवरण दिखाई देगा। और उसे डाउनलोड करें।
- अब उस कॉलेज में जाकर समय पर एडमिशन लें।
11th Admission 1st Merit List Important Link
11 1st Merit List Download | Link 1 |
Student Login | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here |
Join Telegram | Click Here |