Bihar Board 10th/12th Admit Card Release 2025: मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी- Download Link
Bihar Board 10/12th Admit Card 2025: नमस्कार बिहार बोर्ड के सभी छात्रों का हमारे आज के नए आर्टिकल में स्वागत है। क्योंकि आज हम आपको इस नए आर्टिकल के जरिए एक बड़ी खबर दे रहे हैं। आप सभी को बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बहुत जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। ऐसे में अगर आप साल 2025 में मैट्रिक या इंटर की परीक्षा दे रहे हैं तो आज का यह आर्टिकल आप सभी के लिए बेहतरीन होने वाला है।
दोस्तों आप लोग जानते ही होंगे कि बिहार विद्यालय समिति 2025 की वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित होने वाली है। जिसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया जाना है। बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित इस 10वीं 12वीं की परीक्षा में 29 लाख से ज्यादा लोग शामिल होने वाले हैं। आप बेसब्री से अपने फाइनल एडमिट कार्ड का इंतजार करें।
Bihar Board 10th 12th Admit Card 2025 – मुख्य बातें
- लेख का नाम- बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड 2025
- लेख का प्रकार- एडमिट कार्ड
- बोर्ड का नाम- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
- परीक्षा का नाम- मैट्रिक और इंटरमीडिएट ( कक्षा 10वीं और 12वीं )
- राज्य- बिहार
- कुल छात्र- लगभग 29 लाख
- कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड रिलीज की तिथि- 08 जनवरी 2025
- कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड रिलीज की तिथि- 20 जनवरी 2025
- परीक्षा मोड- ऑफलाइन (पेन और पेपर)
- परीक्षा सत्र- 2024-25
Bihar Board 10th 12th Exam Date 2025
दोस्तों, अगर आप बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि के बारे में नहीं जान रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि…..
- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जायेगा।
- जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 25 फरवरी 2025 तक पूरी हो जाएगी।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दो शिफ्ट में आयोजित करेगा। अगर पहली शिफ्ट की बात करें तो…….
- यह सुबह 09:30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे तक खत्म होगी,
- जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक खत्म होगी।
ऐसे में सभी उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे अपनी शिफ्ट के हिसाब से तय समय पर परीक्षा दें।
Bihar Board 10th 12th Admit Card Kab Jari Hoga 2025-
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवार केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। ऐसे में कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि उनका एडमिट कार्ड किस तारीख को जारी होगा।
दोस्तों, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार कक्षा 10वीं के लिए एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2025 को और कक्षा 12वीं के लिए एडमिट कार्ड 20 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा। जिसके बाद सभी छात्र अपने-अपने स्कूल या कॉलेज से अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। और ऑफ्फिसियल वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन भी डाउनलोड कर पाएंगे।
दोस्तों, ऊपर दी गई खबर के अनुसार आपको पता चल गया होगा कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड कब जारी होगा। साथ ही आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप सभी इसे आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके अलावा हम आपको नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराएंगे। लेकिन खुद चेक करने और डाउनलोड करने के लिए नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया दी गई है, आप सभी इन्हें पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Board 10th/12th Admit Card Download 2025- Updated
बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी करने के लिए लिंक तैयार कर लिया है। ताकि कक्षा 10वीं और 12वीं की निर्धारित तिथि के अनुसार एडमिट कार्ड जारी किया जा सके। ऐसे में जैसे ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड करने का लिंक एक्टिवेट करेगी। हम आपको सबसे पहले इसकी जानकारी देंगे, इसलिए आप लोग हमारी वेबसाइट को फॉलो करें और नीचे दिए गए टेलीग्राम ग्रुप और व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें। ताकि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे सबसे पहले डाउनलोड कर सकें।
Bihar Board Exam 2025 Whatsapp Group | Click Here |
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड 2025 में बताई गई जानकारी
बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि उन्हें एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को अच्छे से मिलान कर ले सब कुछ दी गयी जानकारी सही है या गलत। जैसे—
- स्कूल का नाम
- छात्र का नाम
- छात्र की जन्म तिथि
- माता का नाम
- पिता का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- रोल कोड
- विषय
- छात्र की श्रेणी और
- उनके लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं फाइनल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं एडमिट कार्ड 2025 के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने एक नया पेज खुलने के बाद लिंक पर क्लिक करें।
- इस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए सर्च बटन पर क्लिक करना होगा।
- सर्च बटन पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुलने के बाद आप इसे आसानी से डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
Important Link
10th Admit Card Download | Link 1. Link 2 |
12th Admit Card Download | Link 1. Link 2 |
परीक्षा से जुड़ी 5 बड़ी जानकारी | Click Here |
10th 12th Center List Check | Click Here |